हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) के चंबा में जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो हुआ मामले का खुलासा

News88 Network, Chamba : हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) के चंबा जिला में एक जीजा ने अपनी नाबालिग साली को हवस का शिकार बना डाला। नाबालिग के गर्भवती होने का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार करने के साथ ही महिला पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद बुधवार को चंबा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी जीजा को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 


चंबा में जीजा ने नाबालिग साली को बनाया हवस का शिकार


पेट दर्द(stomach pain) होने पर मेडिकल कालेज चंबा में करवाई जांच तो गर्भवती होने का चला पता

जानकारी के मुताबिक नाबालिग किशोरी को पेट में दर्द होने की शिकायत हुई। जब किशोरी को दर्द उठा तो वह अपनी जांच करवाने मेडिकल कालेज चंबा पहुंच गई। जब, चिकित्सक ने किशोरी की बीमारी का पता लगाने के लिए उसके टेस्ट करवाए तो रिपोर्ट में चौंका देने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक किशोरी के गर्भवती होने के बारे में पता चला। इस पर चिकित्सक ने रिपोर्ट के बारे में किशोरी के परिजनों को बताया। जैसे ही परिजनों ने यह बात सुनी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस पर परिजनों ने नाबालिग से इस मामले के बारे में पूछताछ की। इस पर नाबालिग ने बताया कि जीजा ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर परिजनों ने महिला पुलिस थाना चंबा में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई अमल में लाते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय से दो दिनों का पुलिस रिमांड मिलने के बाद पुलिस मामले की गहनता के साथ जांच करने में जुट गई है। पुलिस आरोपी जीजा से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

क्या कहते हैं एसपी(SP) चंबा 

इस मामले की पुष्टि एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि जीजा की ओर से नाबालिग साली को गर्भवती करने की शिकायत मिली थी। इस पर आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाना चंबा में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस की ओर से अब आरोपित से गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी।  
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url