सलूणी में खूनी वारदात: जम्मू के युवक ने नाबालिग मंगेतर का गला रेता, आरोपी गिरफ्तार; इलाके में दहशत
News88 ब्रीफ
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जम्मू-कश्मीर के एक युवक ने अपनी ही नाबालिग मंगेतर पर जानलेवा हमला करते हुए धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आखिर जानते हैं क्या थी इस खूनी संघर्ष की असली वजह और अब कैसी है पीड़िता की हालत?
News88 Network ब्यूरो (चंबा) : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के सलूणी उपमंडल में बुधवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां जम्मू-कश्मीर के एक युवक ने अपनी ही नाबालिग मंगेतर पर जानलेवा हमला करते हुए धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। वारदात के बाद पूरे सलूणी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आरोपी की पहचान केवल (निवासी बनी, जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है, जिसका रिश्तापीड़िता के साथ तय हुआ था। बुधवार को किसी बात पर हुई बहस के बाद आरोपी ने आवेश में आकर नाबालिग के गले पर सीधा वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।
अस्पताल में उपचार:
लहूलुहान नाबालिग को तुरंत नागरिक अस्पताल सलूणी पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस टीम ने अस्पताल में पीड़िता के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस ने की कार्रवाई:
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी रोष है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
.webp)