चंबा शहर में 40 हजार कैप्सूल सील, 10 मेडिकल स्टोर(Medical Store) पर सीआइडी, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की दबिश

News88, Network, Chamba : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा तहत आने वाले चंबा शहर में (40 thousand capsules sealed in Chamba city) 40 हजार कैप्सूल का रिकार्ड न रखना मेडिकल स्टोर संचालकों को महंगा पड़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्टेट सीआईडी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स(State CID, Anti Narcotics Task Force) और स्थानीय पुलिस के साथ मेडिकल स्टोर पर दबिश देते हुए कार्रवाई की।


चंबा 40 हजार कैप्सूल सील, Medical Store, chamba

संयुक्त टीम ने 10 मेडिकल स्टोर में दबिश दी। दबिश देने के साथ ही यहां पर नशीली दवाओं से संबंधित रिकॉर्ड को खंगाला गया। इनमें से 3 मेडिकल स्टोर संचालकों के पास करीब 40000 दवाओं सहित कैप्सूल का सही रिकार्ड प्रस्तुत करने को कहा। लेकिन, इसका कोई भी रिकार्ड मेडिकल स्टोर संचालक नहीं दे पाए। ऐसे में इन तीनों को दवा निरीक्षक ने 2 दिन का नोटिस देते हुए रिकॉर्ड देने को कहा है। यदि इनकी ओर से रिकॉर्ड नहीं दिया जाता है तो इनके खिलाफ कार्रवाई होना तय है। वहीं, 4 मेडिकल स्टोर संचालकों के पास क्रय- विक्रय से संबंधित उचित रिकॉर्ड न मिलने पर दवा निरीक्षक ने उन्हें अंतिम चेतावनी रूपी नोटिस जारी किया है। जबकि, 3 दवा विक्रेताओं के रिकॉर्ड पर संयुक्त टीम ने संतोष जाहिर किया है। संयुक्त टीम की कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया है। यह संयुक्त टीम चंबा शहर के दवा विक्रेताओं की दुकानों पर दबिश देकर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर रिकार्ड की जांच की जा रही है।

15 दुकानें सील कर चुकी विभाग की टीम

जिला चंबा में लाइसेंस के बिना मेडिकल स्टोर चला रहे 15 दुकानों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील किया है। टीम ने चंबा शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 दुकानें बंद की थीं। इसके साथ ही टीम ने भरमौर, चुराह, तेलका, सलूणी, बनीखेत सहित अन्य स्थानों पर दबिश देते हुए विभाग की टीम ने कुल मिलाकर 15 दुकानें सील की हैं।

बिना लाइसेंस चल रहे कई मेडिकल स्टोर

जिला चंबा में कई स्टोर बिना लाइसेंस के चल रहे हैं। इनके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसा है। वर्तमान समय में जिला चंबा में स्वास्थ्य विभाग के पास करीब 300 मेडिकल स्टोर ही पंजीकृत हैं। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग चंबा की ओर से कार्रवाई भी की गई जा रही है। ऐसे में बिना लाइसेंस दवाई की दुकान चलाने वाले कई दवा विक्रेताओं की दुकानें बंद हो चुकी हैं।

क्या कहते हैं सीएमओ चंबा(CMO Chamba)

मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डा. विपन ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सीआईडी, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस विभाग के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर दवा विक्रेताओं के रिकार्ड को खंगाल रही है। इस दौरान टीन ने 40000 से अधिक दवाएं व कैप्सूल सील किए हैं। इन्हें रिकॉर्ड दिखाने को कहा है। यहां 10 दवा विक्रेताओं की दुकानों में दबिश दी गई है। सभी दवा विक्रेता रिकार्ड को दुरुस्त रखें तथा बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर न चलाएं।  

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url