चंबा जिला(Chamba District) के न्यायालयों(Court) में शनिवार 14 दिसंबर को लगेगी लोक अदालत
जिला लोक अदालत में इन मामलों का होगा निपटारा
जिला लोक अदालत के बारे में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंबा के सचिव संदीप सिंह ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौते के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एन आई ऐक्ट के मामले, धन वसूली के मामले आदि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सडक़ दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन, भत्तों व सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों की सुनवाई कर निपटारा होगा।
