बनीखेत में बुजुर्ग को कार से टक्कर मार फरार हुआ चालक, वापस लौटते बनीखेत में धर दबोचा

Chamba, hit and run case, dalhousie


Chamba, hit and run case : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के बनीखेत में शुक्रवार सुबह एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक कार ने बनीखेत निवासी एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी।बुजुर्ग को टक्कर मारने के साथ ही चालक कार लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


टक्कर मारकर भागा था डलहौजी की तरफ 

जानकारी के अनुसार दिल्ली से डलहौजी की ओर आ रही एक तेज रफ्तार कार ने शुक्रवार सुबह बनीखेत बाजार में एक बुजुर्ग राहगीर पृथी चंद राणा पुत्र स्वर्गीय गरीब दास राणा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग उछल कर सड़क में गिर गया। टक्कर के बाद कार चालक वहां रुकने की बजाय कार को तेज गति से डलहौजी की तरफ भाग गया।

सिविल अस्पताल से रैफर किया बुजुर्ग, वापसी पर धर दबोचा चालक

स्थानीय लोगों ने दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को जल्द उपचार के लिए सिविल अस्पताल डलहौजी पहुंचाया। वहीं व्यक्ति को घायल कर फरार हुए कार चालक के बारे में और कार संख्या के बारे में पुलिस चौकी बनीखेत को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बनीखेत बस स्टाप पर नाकाबंदी कर दी। वहीं डलहौजी पुलिस को भी सूचना दी। इसी बीच दुर्घटना को अंजाम देने वाला कार चालक डलहौजी से वापस बनीखेत की ओर आया। जहां कि स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने कार को रोक कर कार चालक को दबोच कर पुलिस चौकी बनीखेत पहुंचाया।

दिल्ली के पालिकावास गोल मार्केट का रहने वाला है चालक

पुलिस ने इस संबंध में कार चालक की पहचान लक्ष्य उज्जैनवाल पुत्र प्रवेश कुमार निवासी हाउस नंबर एफ-3 पालिका वास गोल मार्केट नई दिल्ली के तौर पर हुई है। उधर दुर्घटना में घायल हुए पृथी चंद राणा को नागरिक अस्पताल डलहौजी में प्राथमिक उपचार के उपरांत टांडा रेफर कर दिया गया। लेकिन, स्वजन घायल पृथी चंद को उपचार के लिए पठानकोट के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं।

क्या कहते हैं एसपी चंबा

एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह बनीखेत में बुजुर्ग कार से टक्कर मारने के बाद चालक फरार हो गया था, जिसे डलहौजी से बनीखेत में लौटते वक्त पकड़ा गया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर विस्तृत जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। साथ ही दुर्घटना स्थल पर भी जाकर मौका रिपोर्ट तैयार की गई है व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url