युवाओं को रोजगार पाने का मौका, 19 से 21 दिसंबर तक होंगे कैंपस इंटरव्यू

Jobs in, Himachal Pradesh, Chamba



Jobs in Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में युवाओं को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय बालू(चंबा) की ओर से आगामी 19 से 21 दिसंबर तक कैंपस इंटरव्यू(Campus Interview in Chamba) आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंपस इंटरव्यू में एसआईएस इंडिया लिमिटेड बिलासपुर(SIS India Ltd. Bilaspur) की निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को हिमाचल और चडीगढ़ में भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय की ओर से कैंपस इंटरव्यू आयोजित करवाने को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि यहां साक्षात्कार देने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से उक्त कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने की अपील की है।उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी मिल सके। इसके लिए कार्य किया जा रहा है।

चंबा जिला में यहां होंगे कैंपस इंटरव्यू

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 19 दिसंबर को उप-रोजगार कार्यालय चुवाडी, 20 दिसंबर को पंचायत घर बनीखेत व 21 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय तीसा के परिसर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थियों में यह होनी चाहिए योग्यता

आवेदकों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है तथा अभ्यर्थी की ऊंचाई 5 फीट 6 इंच या इससे अधिक तथा न्यूनतम वजन 55 से 95 किलोग्राम तक होना चाहिए। चयनित युवाओं को एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात् 15 से 17 हजार रुपए वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करना सुनिश्चित बनाए। साक्षात्कार के लिए शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 10:30 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url