चंबा मुख्यालय के साथ लगी आग(Fire near Circuit House) से बाल बाल बचा परिधि गृह

Fire near Circuit House, at chamba


News88 Network, Chamba, Fire near Circuit House : हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय चंबा में परिधि गृह के निचली तरफ अचानक आग लग गई। इस दौरान परिधि गृह आग की भेंट चढ़ने से बाल-बाल बचा है। परिधि गृह के नीचे झाड़ियों में शरारती तत्वाें की ओर से आग लगा दी। धीरे धीरे आग काफी क्षेत्र में फेल गई, वहीं इसके ठीक ऊपर स्थित परिधि गृह तक पहुंच गई। सूखी घास, झाड़ियों के साथ कूड़े के बीच उठ रही आग की लपटों को देख लोग भी सहम गए, लोगों ने अपने स्तर पर भी आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सूखे के बीच उठ रही लपटों को काबू पाना मुश्किल हो गया। उसके बाद इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। 


सूचना मिलते ही पहुंचा अग्निशमन वाहन, आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची उन्होंने लोगों के सहयोग से तुरंत आग पर काबू पा लिया। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो परिधि गृह आग की चपेट में आ सकता था। इतना ही नहीं अगर परिधि गृह तक आग पहुंच जाती तो इससे सपड़ी माेहल्ला ही नहीं पूरे शहर को भी खतरा हो सकता था। उधर फायर अधिकारी चंबा राजेश का कहना है कि मुख्यालय स्थित परिधि गृह के नीचे शरारती तत्वों की ओर से आग लगा दी थी, जिससे परिधि गृह को भी खतरा बनने लगा था, लेकिन फायर की टीम ने मौके पर पहुंच कर समय रहते आग पर काबू पा लिया। उधर, अग्निशमन अधिकारी राजेश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।  
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url