डलहौजी(Dalhousie) में 48 घंटे में नहीं जगीं स्ट्रीट लाइटें तो दें इस्तीफा

Dalhousie, Street lights


News88 Network, Chamba : पर्यटन नगरी डलहौजी(Dalhousie) में 48 घंटे के भीतर स्ट्रीट लाइटें(Street lights) नहीं जगमगाई तो पार्षदों को इस्तीफा दे देना चहिए।यह बात व्यापार मंडल डलहौजी के अध्यक्ष राकेश चौभियाल ने कही। उन्होंने नगर परिषद डलहौजी पर स्ट्रीट लाइट कनेक्शन कटने को लेकर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि यदि नगर परिषद स्ट्रीट लाइट की सुविधा बहाल नहीं कर सकती, तो पार्षदों को उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने नगर परिषद की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइट के अभाव में स्थानीय लोग और पर्यटक असुविधा का सामना कर रहे हैं, जिससे डलहौजी की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।


शाम ढलते ही डलहौजी की सड़कों पर पसर जाता है अंधेरा

चौभियाल ने कहा कि शाम ढलते ही पर्यटक अंधेरे में शहर की सड़कों पर निकलने से घबराने लगे हैं, जिससे कि डलहौजी का पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि डलहौजी जैसी प्रमुख पर्यटन नगरी में स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। मगर वर्तमान नगर परिषद के पार्षद इसमें पूरी तरह से विफल हुए हैं। चौभियाल ने कहा कि नगर परिषद के पार्षद 48 घंटे में शहर की स्ट्रीट लाइट का बिजली कनेक्शन बहाल करवाएं अन्यथा अपने पद से इस्तीफा दे दें। उन्होंने चेताया कि यदि 48 घंटे के अंदर डलहौजी शहर की स्ट्रीट लाइट का बिजली कनेक्शन बहाल नहीं हुआ तो पार्षदों के खिलाफ आंदोलन से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url