Chamba News : टैक्सी से उतरा युवक खाई में गिरा, चुराह का मामला, नहीं लगा कोई सुराग

churah me khai me gira yuvak


News88 Network, Chamba : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक युवक खाई में गिर गया। हादसा मंगलवार देर शाम को चंबा-तीसा रोड़ पर रखालू माता मंदिर के पास हुआ। पुलिस व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने युवक को खोजने की कोशिश की। लेकिन, कोई भी सुराग नहीं लग पाया। 

बद्दी से तीसा अपने घर जा रहा था युवक

जिला चंबा के उपमंडल चुराह के तहत रखालू माता मंदिर के समीप एक युवक खाई में गिरने से लापता हो गया है। 28 वर्षीय युवक मुकेश कुमार पुत्र लाल चंद निवासी गांव सुलाना डाकघर भंजराड़ू तहसील चुराह जिला चंबा बद्दी से टैक्सी में सवार होकर अपने घर सुलाना (तीसा) की तरफ आ रहा था। इस दौरान जब टैक्सी रखालू माता मंदिर के पास पंहुची तो युवक ने चालक को टैक्सी किनारे लगाने को कहा। इसके बाद युवक टैक्सी से उतर गया।

टैक्सी से उतरने के बाद जा गिरा खाई में

जैसे ही युवक टैक्सी से उतरा तो संतुलन बिगड़ने के कारण वह खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तौर पर अस्वस्थ चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग ने युवक को खाई में खोजने का प्रयास किया। लेकिन, रात होने के कारण युवक का कोई भी पता नहीं चल पाया। उधर,डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि रखालू माता मंदिर के समीप उक्त हादसा हुआ है। पुलिस की ओर से युवक को खोजने का कार्य किया जा रहा है।  
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url