Atul Subhash suicide : 26 अप्रैल 2022 में ही रख दी गई थी अतुल सुभाष के सुसाइड की नींव, शुरू हुई थी प्रताड़ना

AI Engineer, Atul Subhash, suicide Case, Nikita, Bengaluru

AI Engineer Atul Subhash suicide Case, Nikita, Bengaluru : बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी में एआई इंजिनियर(AI Engineer) अतुल सुभाष के सुसाइड की नींव वर्ष 2022 में ही रख दी गई थी। अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया ने पति के खिलाफ जौनपुर कोतवाली में 24 अप्रैल 2022 में आईपीसी की विभिन्न धाराओं सहित दहेज प्रथा अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें पति अतुल सुभाष मोदी के अलावा पिता पवन मोदी, मां अंजू देवी और छोटे भाई विकास मोदी को भी नामजद किया गया था। इस एफआईआर के बाद ही अतुल सुभाष की प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया था। इसका जिक्र अतुल सुभाष ने अपने 24 पेज के सुसाइड नोट में किया है। वहीं, अब अतुल सुभाष की मौत के बाद उनके भाई विकास कुमार की ओर से भाभी निकिता सिंघानिया सहित उसकी मां, भाई और अंकल के खिलाफ शिकायत की गई है। इन चार लोगों के खिलाफ BNS की धारा 108 और 3(5) FIR दर्ज हुई है। मामले की जांच मराठाहल्ली पुलिस कर रही है।

जौनपुर में 120 बार आना पड़ा पेशी पर

इससे पूर्व अतुल सुभाष ने लिखे सुसाइड नोट में प्रताड़ना का जिक्र करते हुए कहा था कि उसके व उसके परिवार के खिलाफ दहेज प्रथा में एफआईआर(FIR) दर्ज होने के बाद उन्हें देश के विभिन्न स्थानों से पेशी के लिए जौनपुर कोर्ट में करीब 120 बार आना पड़ा। उसे जहां बेंगलुरू से पेशी के लिए आना पड़ा। वहीं, बूढ़े मां-बाप को बिहार से तथा छोटे भाई को दिल्ली से आना पड़ा। अतुल ने यह जिक्र भी किया कि जिस व्यक्ति को साल भर में महज 23 छुट्टियां ही मिलती हों, उसे 40 बार कोर्ट की पेशी पर पहुंचे थे।

सुसाइड के लिए इन लोगों को ठहराया जिम्मेदार

सुसाइड से पहले अतुल सुभाष ने बनाए वीडियो में अतुल सुभाष ने पत्नी निकिता, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया, पत्नी निकिता के रिश्तेदार अनुराग सिंघानिया पर तो आरोप लगाया ही है। साथ ही फैमिली कोर्ट की जज रीता कौशिक सहित पांच लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट के जरिए अतुल सुभाष ने न सिर्फ अपने और परिवार के ऊपर दर्ज केस को लेकर सबूत के साथ दलील दी, बल्कि अदालत प्रक्रिया में कैसे प्रताड़ना होती है, उसका भी जिक्र किया है.

26 अप्रैल 2019 में हुई थी अतुल व निकिता की शादी

26 अप्रैल 2019 को अतुल और निकिता सिंघानिया की शादी वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के हिंदुस्तान इंटरनेशनल होटल से हुई थी। अतुल सुभाष ने सुसाइड नोट में लिखा है कि निकिता से उनकी मुलाकात shaadi.com के जरिए हुई थी।

अतुल ने दहेज प्रताड़ना मामले पर भी रखी थी अपनी बात

अतुल सुभाष ने दहेज प्रताड़ना मामले पर भी सुसाइड से पूर्व अपनी बात वीडियो व सुसाइड नोट के जरिये रखी थी। अतुल सुभाष ने बताया था कि निकिता की ओर से जौनपुर कोतवाली में करवाई गई एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि शादी के बाद से ही अतुल सुभाष और उसका परिवार 10 लाख रुपए दहेज में मांगने लगा था। लेकिन, जिस व्यक्ति की सेलरी 40 लाख हो। वह 10 लाख रुपये दहेज की मांग क्यों करेगा? अतुल सुभाष की पत्नी निकिता सिंघानिया दिल्ली में रहती हैं। वह एसेंचर में काम करती हैं. निकिता का परिवार जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के खोवा मंडी में रहता है। 
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url