24 घंटे बाद मिला चंबा के चुराह में खाई में गिरे युवक का शव, रखालू माता मंदिर के समीप गिरा था

News88 Network, Chamba, Fall in ditch

News88 Network, Chamba : हिमाचल प्रदेश के जंबा जिला के उपमंडल चुराह में चंबा-तीसा रोड पर रखालु माता मंदिर के समीप मंगलवार शाम को खाई में गिरे युवक का शव 24 घंटे बाद बरामत हो गया है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र लालचंद निवासी गांव सुलाना डाकघर भंजराड़ू तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। युवक रखालू माता मंदिर के समीप मंगलवार शाम को खाई में गिरने से लापता हो गया था। 


बद्दी से अपने घर सुलाना(तीसा) लौट रहा था युवक

मंगलवार को यह युवक टैक्सी में सवार होकर बद्दी से तीसा अपने घर की तरफ आ रहा था। इस दौरान जब टैक्सी रखालू माता मंदिर के पास पंहुची तो युवक ने चालक को टैक्सी किनारे लगाने को कहा था। इसके बाद युवक टैक्सी से उतर गया। लेकिन, संतुलन बिगड़ने के कारण वह खाई में जा गिरा था। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तौर पर अस्वस्थ चल रहा था।

मंगलवार को नहीं लगा था सुराग

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग ने युवक को खाई में खोजने का प्रयास किया था। लेकिन, रात होने के कारण युवक का कोई भी पता नहीं चल पाया था। वहीं, बुधवार को पुलिस ने युवक को खोजने के लिए फिर से सर्च अभियान चलाया। इसके बाद कड़ी मशक्कत से पुलिस ने करीब 24 घंटे के बाद शव को खोजने में सफलता हासिल की।

खाई से निकालकर शव को पोस्टमार्टम के लिए तीसा अस्पताल लाया गया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि मंगलवार को रखालू माता मंदिर के समीप युवक खाई में जा गिरा था। खाई में गिरे युवक का शव बरामद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।   
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url