Asia के पहले कुष्ठ रोग अस्पताल में मरीजों संग मनाया गया एचपीसीए के मेंटर Anurag Thakur का जन्मदिन, कुष्ठ रोगियों को बांटे कंबल, पौधारोपण व बच्चों के चरित्र निर्माण तथा समाज में योगदान के लिए किया प्रेरित
.webp)
न्यूज88 नेटवर्क, चंबा : जिला Cricket संघ चंबा के पदाधिकारियों सदस्यों व खिलाड़ियों की ओर से चंबा मुख्यालय के समीप सरोल में स्थित एशिया के पहले कुष्ठ रोग अस्पताल में वीरवार को HPCA के मेंटर Anurag Thakur का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। वहीं, जिला में एचपीसीए की ओर से चलाए जा रहे क्रिकेट सेंटर व सब सेंटरों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इसमें बच्चों के चरित्र निर्माण व समाज में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने को लेकर जागरूक किया गया। कुष्ठ रोग अस्पताल में कुष्ठ रोग से ग्रसित लोगों को कंबल आबंटित किए गए। साथ ही उनका कुशलक्षेम जाना। इससे पूर्व भी सुबह के समय नवग्रह की पूजा की गई। साथ ही मेंटर अनुराग ठाकुर की मंगलकामना की गई। इसके साथ ही क्रिकेट संघ के सदस्यों ने रक्तदान भी किया। इसके अलावा एक पेड़ अनुराग के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। इसे क्रीड़ा उत्सव के तौर पर भी मनाया जा रहा है। इसके तहत बच्चों को क्रिकेट के अलावा हाकी व अन्य खेलों की बारीकियां समझाई जा रही हैं।
मैं भी अनुराग पोस्टर किया लांच
मैं भी अनुराग नाम से एक पोस्टर भी लांच किया गया। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने उपस्थित खिलाड़ियों को अनुराग ठाकुर के जीवन, उनकी ओर से किए गए उल्लेखनीय कार्यों, क्रिकेट के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए उनकी मेहनत व प्रयासों से अवगत करवाया। खिलाड़ियों को अनुराग ठाकुर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों को अपने खेल के प्रति समर्पित होने के साथ ही दिन-प्रतिदिन बेहतर होने के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्हें नशे से दूर रहते हुए अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी प्रेरित किया। पदाधिकारियों ने कहा कि मेंटर अनुराग ठाकुर की ओर से हिमाचल में खेलों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां सुविधाओं में बढ़ौतरी की जा रही है। कई स्थानों पर बेहतर खेल मैदान बनाए गए हैं।
एचपीसीए निखार रहा बच्चों को प्रतिभा
प्रदेशभर में एचपीसीए क्रिकेट सेंटर खोलकर बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य किया जा रहा है, ताकि सभी जिलों से बेहतर खिलाड़ी निकलकर सामने आएं। जिला में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि यहां पर खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि खेल का स्तर लगातार ऊंचा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ की ओर से कुलदीप ठाकुर, हरमीत भटियानी, विनोद, हामिद खान, किशन, अमित, गौरव, सुनील, विकास, अमित, हितेश्वर, याकूब, संजय, मिथुन, विनय सहित अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया।
क्या कहते हैं अपैक्स मेंबर एचपीसीए मनुज शर्मा
एचपीसीए के मेंटर अनुराग ठाकुर का जन्मदिन जिला चंबा में धूमधाम से मनाया गया। इसमें जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों सहित खिलाड़ियों ने भाग लिया। नवग्रहों की पूजा, कुष्ठ रोगियों को कंबल बांटना, एक पेड़ अनुराग के नाम लगाने व क्रीड़ा पर्व सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की गई।अनुराग ठाकुर के लंबी आयु व स्वास्थ्य की कामना की गई।
मनुज शर्मा, अपैक्स मेंबर एचपीसीए।