LSG vs KKR, IPL 2024: Sunil Narayan की शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी के आगे पस्त हुई Lucknow Super Giants की टीम, Kolkata Knight Riders ने 98 रनों से जीता मैच

LSG vs KKR, IPL 2024: आईपीएल 2024 के 54वें मुकाबले में  के बल्लेबाज Marcus Stoinis व KL Rahul की शानदार पारी के चलते Kolkata Knight Riders ने 98 रनों के भारी अंतर से मैच जीत लिया। टीम की ओर से Sunil Narayan ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। वहीं, एक विकेट भी झटका।

 

LSG vs KKR, IPL 2024: Sunil Narayan की शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर बनाए 235 रन

LSG vs KKR, IPL 2024: IPL 2024 का 54वां मुकाबला रविवार (05 मई) को लखनऊ सुपर जाइंट्स(Lucknow Super Giants) व कोलकाता नाइट राइडर्स(Kolkata Knight Riders) के बीच खेला गया। इस मैच में KKR की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। इसमें सुनील नारायण ने महज 39 गेंदों का सामना करते हुए 207.69 के स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक 81 रन बनाए। उनकी इस पारी में 6 चौके व 7 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा फिल साल्ट व अंगकृष रघुवंशी ने 32-32 रनों का योगदान दिया। जबकि, आंद्रे रसल ने 12, रिंकू सिंह ने 16, श्रेयस अय्यर ने 23, रमनदीप सिंह ने 25 व वेंकटेश अय्यर ने 1 रन बनाया। इस तरह कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए। लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से नवी उल हक ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। इसके अलावा यश ठाकुर, रवि विश्नोई व युद्धवीर सिंह को 1-1 विकेट मिला।


137 रन पर सिमटी Lucknow Super Giants की पारी

इसके बाद लक्ष्य की पीछा करने उतरी Lucknow Super Giants की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही तथा सलामी बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मैदान पर उतरे मार्कस स्टोइनिस ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला। इस दौरान केएल राहुल ने 21 गेंदों में 25 रन बनाए। इसमें 3 चौके शामिल रहे। वहीं, मार्कस स्टोइनिस ने 21 गेंदों में 4 चौके व 2 छक्के की मदद से सर्वाधिक 36 रन बनाए। इसके अलावा दीपक हुड्डा ने 5, निकोलस पूरण ने 10, एशटन टर्नर ने 16, आयूष बदोनी ने 15 तथा क्रूनाल पांड्या ने 5, युद्धवीर सिंह ने 7 व रवि विश्नोई ने 2 रन बनाए। इस तरह लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम 16.1 ओवर में 10 विकेट खो कर महज 137 रन ही बना सकी। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से हर्षित राणा व वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट झटके। जबकि, आंद्रे रसल को दो विकेट मिले। वहीं, मिशेल स्टार्क व सुनील नारायण को 1-1 विकेट मिला।  


इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स: इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन में फिल साल्ट, सुनील नारायण, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसल, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, रमनदीप सिंह, वैंकटेश अय्यर, मिशेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती व वैभव अरोड़ा शामिल रहे।

लखनऊ सुपर जाइंट्स: मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन केएल राहुल, अरशिन कुलकर्णी, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, एशटन टर्नर, आयूष बदूनी, क्रूनाल पांड्या, युद्धवीर सिंह, रवि विश्नोई, नवीन उल हक, मोशीन खान तथा यश ठाकुर रही।


Next Post Previous Post
1 Comments
  • Web Tools Free
    Web Tools Free 11 अक्टूबर 2024 को 3:54 pm बजे

    खबरों की स्टीकता के साथ ही पूरी जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। बहुत बेहतर कार्य किया गया है।

Add Comment
comment url