चंबा जिला में मोबाइल फटने(Mobile blast in Chamba) से घायल युवती की मेडिकल कालेज टांडा में मौत

Mobile blast, in Chamba, Himachal Pradesh


Mobile blast in Chamba Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में मोबाइल फटने से घायल युवती ने डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा में रविवार(15 दिसंबर) को दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान किरण देवी पुत्री चंदू राम निवासी गांव बिचूणी डाकघर खरोठी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बीते 8 दिसंबर को युवती ने मोबाइल चार्जिंग पर लगाया हुआ था। मोबाइल को चार्जिंग पर लगाते समय युवती फोन पर बात करने लगी। इसी बीच मोबाइल में एक जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान युवती के कपड़े में आग लग गई थी, जिससे युवती का शरीर काफी झुलस गया था।

मोबाइल में धमाका होने पर आई जोरदार आवाज से जब परिजन युवती के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। इस पर परिजन युवती को उपचार के लिए मेडिकल कालेज चंबा लाए थे। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज टांडा रैफर कर दिया था। करीब छह दिन तक टांडा में युवती जिंदगी की जंग लड़ती रही। लेकिन, रविवार को तबीतय बिगड़ जाने से उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि युवती ने दम तोड़ दिया है। इस बारे में सूचना मिली है।  
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url