Fraud in the name of job : चंबा(Chamba) में नौकरी देने के नाम पर ठग लिए 8 लाख रुपये, पुलिस में शिकायत दर्ज
उसने न तो नौकरी दिलवाई और न ही पैसे वापिस दिए। कुल मिलाकर आरोपी ने उनसे करीब आठ लाख रुपए की ठगी की है। लिहाजा, गुस्साए युवाओं ने अब इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को सौंपी है। युवाओं का कहना है कि उक्त मामले की जल्द से जल्द गहनता के साथ छानबीन की जाए। साथ ही आरोपीत युवक से उनके लाखों रुपये वापिस दिलाए जाएं, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
युवकों का कहना है कि यदि संबंधित आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो ये और युवाओं को भी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे भी इसी तरह से पैसा ऐंठने का कार्य करेगा। इसलिए मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। इस संबंध में पुलिस थाना सदर के प्रभारी ईं. संजीव चौधरी ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की शिकायत मिली है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
